फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क पर गतिरोधक संकेतक नहीं खतरे में नौनिहालों की जान

Sat, 01 Aug 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। निचलौल-चिउटहा मार्ग पर ग्रामसभा खोनहौली स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने मुख्य सड़क पर गतिरोधक संकेतक (स्पीड ब्रेकर साइन) नहीं होने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के घायल होने की आशंका बनी हुई है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण अभिभावकों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

गांव के जयकिशुन, ऋषिकेश यादव, हृदेश, दुर्गेश, महेश, रमेश , रामानंद, अनिल गुप्ता, राजेश कसौधन और प्रद्युम्न ने बताया कि इस मार्ग पर सुबह चार बजे से रात दस बजे तक वाहनों का लगातार आवागमन रहता है।
यह सड़क स्कूली बच्चों के लिए आने-जाने का प्रमुख मार्ग है। सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार ने विद्यालय के सामने गतिरोधक संकेतक लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इसे नहीं लगाया गया। इसके चलते आए दिन तेज रफ्तार वाहनों से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सबसे अधिक चिंता प्राथमिक विद्यालय के नौनिहाल बच्चों की सुरक्षा को लेकर है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। संबंधित विभाग को निर्देशित कर विद्यालय के सामने शीघ्र ही गतिरोधक संकेतक लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें