फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पार्किंग के विवाद में सड़क पर मारपीट, तीन का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन खड़ा करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने लिया हिंसक रूप
विज्ञापन

सिंदुरिया क्षेत्र के झंझनपुर चौराहे पर वाहन खड़ा करने को लेकर हुआ विवाद
मिठौरा। थाना सिंदुरिया क्षेत्र के झंझनपुर चौराहे पर बुधवार को वाहन खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। बीच सड़क पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इससे चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट में शामिल तीनों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया और थार गाड़ी को सीज कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झंझनपुर चौराहे पर थार वाहन खड़ा करने को लेकर पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते बहस ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हाथापाई पर उतर आए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मामले में प्रथम पक्ष के चंदन चौरसिया पुत्र सतीश चौरसिया और दूसरे पक्ष के सत्यम चौरसिया पुत्र ऋषिकेश चौरसिया व नितेश यादव पुत्र दयानंद यादव के बीच विवाद हुआ था। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। घटना में शामिल थार गाड़ी का पंजीकरण वाराणसी का बताया जा रहा है।
घटना के दौरान झंझनपुर चौराहे पर काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हुई और यातायात सुचारु कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो विवाद और गंभीर रूप ले सकता था।
विज्ञापन

सिंदुरिया थाना प्रभारी विशाल शुक्ला ने बताया कि थार गाड़ी को सीज किया गया है क्योंकि उक्त गाड़ी का पेपर और ड्राइविंग लाइसेंस मौके से नहीं मिला। सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें