फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परतावल सीएचसी में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपीडी में प्रतिदिन आते हैं लगभग 500 मरीज, कुल 10 डॉक्टर तैनात
विज्ञापन

परतावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। प्रतिदिन 400 से 500 की संख्या में ओपीडी में आने वाले मरीजों में 50 से अधिक हड्डी रोग से पीड़ित मरीज होते हैं।
जानकारी के अनुसार, परतावल सीएचसी में अधीक्षक सहित कुल 10 डॉक्टर की तैनाती हैं। इनमें एक स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, बाल रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, एक निश्चेतक चिकित्सक,व एक फिजिशियन हैं। इसके अलावा दो फार्मासिस्ट, तीन लैब टेक्नीशियन, चार स्वीपर, 5 सरकारी स्टॉफ नर्स और 8 संविदा स्टॉफ नर्स तैनात हैं।
विज्ञापन


सीएचसी में ओपीडी के साथ 24 घंटे डिलीवरी सुविधा भी उपलब्ध है। मरीजों को सभी सामान्य जांचों की सुविधा भी यहां दी जाती है, लेकिन ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ की कमी मरीजों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। बदलते मौसम के साथ ही घुटना, हाथ तथा पीठ दर्द की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है।
रमावती ने बताया कि इस मौसम में घुटनों में दर्द बढ़ जाता है। चार दिन पहले सीएचसी गई थी। डॉक्टरों ने दवा दी, लेकिन कोई खास आराम नहीं मिला। सुजीत ने बताया कि उनके दाहिने हाथ में लगातार दर्द रहता है। सीएचसी में दिखाया दवा मिली, लेकिन लाभ न होने पर प्राइवेट अस्पताल का सहारा लेना पड़ा। सर्वेश ने भी अपनी पीड़ा बताई। उनके हाथ में अकड़न की शिकायत है। उन्होंने बताया कि सीएचसी में डॉक्टर ने दवा तो दी, लेकिन साथ ही यह भी सलाह दी कि अगर आराम नहीं मिलता है तो मेडिकल कॉलेज में हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाना पड़ेगा।
विज्ञापन


वर्जन
सीएचसी में मरीजों को बेहतर इलाज देने का प्रयास किया जा रहा है। हड्डी से संबंधित समस्याओं वाले मरीजों की प्राथमिक जांच और उपचार उपलब्ध डॉक्टर ही करते हैं। यदि किसी मरीज की स्थिति ज्यादा गंभीर लगती है, तो तत्काल उसे जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज भेजा जाता है।

-डॉ. अमित कुमार, सीएचसी अधीक्षक, परतावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें