फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आयुर्वेदिक चिकित्सालय में सुविधा नहीं, मरीज परेशान

Tue, 18 Mar 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। सीमावर्ती क्षेत्र के बैठवलिया गांव में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में नियमित चिकित्सक की तैनात नहीं है। ऐसे में ठूठीबारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में तैनात डॉ. सुप्रिया यादव को बैठवलिया अस्पताल से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

इन दिनों मरीजों को बेहतर ढंग से स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। चिकित्सालय पर डॉक्टर न मिलने से मरीजों का आयुर्वेद के प्रति मोह भंग हो रहा है।
सोमवार करीब 12:30 बजे बैठवलिया आयुर्वेदिक चिकित्सालय कक्ष खुला तो था, लेकिन उसमें कोई मौजूद नहीं था। वहीं चिकित्सक कक्ष के सामने वाले कमरे में चिकित्सालय के वार्ड ब्वॉय पारसनाथ यादव एक कुर्सी पर बैठ दूसरे पर पैर रखकर सो रहे थे। दो से तीन बार आवाज देने पर सो रहे वार्ड ब्वॉय की नींद टूटी। उसके बाद वार्ड ब्वॉय से बातचीत होने लगी।
विज्ञापन

इसी बीच फार्मासिस्ट श्रवण कुमार गुप्ता भी कमरे में आ पहुंचे। जिन्होंने पूछताछ में बताया कि उनकी तैनाती ठूठीबारी चिकित्सालय पर है। ऐसे में इस चिकित्सालय पर कौन सी दवा उपलब्ध है, कौन सी नहीं उसके संबंध में उन्हें बेहतर तरीके से जानकारी नहीं है। ऐसे में ठूठीबारी चिकित्सालय पर तैनात डॉ. सुप्रिया यादव को यहां से संबद्ध किया गया है। जो सप्ताह के मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को यहां पर ड्यूटी करती हैं।
सोमवार दोपहर 12 बजे तक चिकित्सालय पहुंचने वाले कुल 27 मरीजों का इलाज कर दवा दिया जा चुका है। वहीं वार्ड ब्वॉय पारसनाथ यादव ने बताया कि यह आयुर्वेदिक चिकित्सालय चार बेड का है। चिकित्सालय में मरीजों के लिए पेयजल, शौचालय सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. हरेंद्र प्रसाद जैसवार ने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सालय पर पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें