लक्ष्मीपुर। क्षेत्र अंतर्गत सहकारी समिति बी-पैक्स लिमिटेड पकरडीहा के सभापति पद के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव मंगलवार को पारित नहीं हो सका।
सहकारी समिति के संचालक सदस्य संतोष कुमार, उमाशंकर, जयराम, जोखन, हीरमती एवं श्यामदुलारी ने 11 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी को नोटरी शपथ पत्र के साथ प्रार्थना पत्र सौंपा था। इसमें बी-पैक्स लिमिटेड पकरडीहा विकास खंड लक्ष्मीपुर के सभापति जमालुद्दीन को पद से हटाने की मांग की गई थी।
इस पर जिलाधिकारी ने संचालक मंडल की बैठक करने का निर्देश दिए। 13 जनवरी को समिति परिसर में संचालक मंडल की बैठक हुई। इस दौरान सभापति के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कर मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई गई। लेकिन मात्र 5 ही सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। जबकि अविश्वास प्रस्ताव के लिए 6 मत चाहिए था।
नौतनवा नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पारित कराने के लिए नियमानुसार 6 मत चाहिए था लेकिन पांच सदस्यों ने ही मतदान किया।