फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 37 करोड़ की लागत से होगी 106 जर्जर सड़कों की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। लंबे समय से गड्ढा युक्त सड़कों से परेशान लोगों की समस्या जल्दी दूर हो जाएगी। जिले की कुल 106 बदहाल सड़कों की मरम्मत के लिए कार्य योजना तैयार की जा चुकी है। स्वीकृति मिलने पर फरवरी के पहले सप्ताह में काम शुरू होने की उम्मीद है। सड़कों के नवीनीकरण कार्य पर करीब 37 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, निचलौल के औराटार–सेखुई संपर्क मार्ग की स्थिति अत्यंत खराब है। स्थानीय निवासी रणजीत शर्मा ने बताया कि सड़क की हालत इतनी जर्जर है कि रोजाना आने-जाने वालों को कमर और पीठ दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। परतावल क्षेत्र का परतावल–पिपराइच संपर्क मार्ग भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। जयगोविंद सिंह ने बताया कि इस मार्ग से सोनबरसा और जगदीशपुर जैसे गांवों के लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें