फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं आया है सामने, की जा रही निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अगस्त की रात मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की अध्यक्षता में बर्ड फ्लू से संबंधित जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक देर रात कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से बर्ड फ्लू की स्थिति और रोग के रोकथाम के लिए की गई।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में बर्ड फ्लू का कोई मामला अब तक प्रकाश में नहीं आया है। आस–पास के जनपदों में भी स्थिति सामान्य है। कुक्कुट पालकों से लगातार संवाद स्थापित किया जा रहा है।
तैयारियों के विषय में अवगत कराते हुए कहा कि बर्ड फ्लू रोग के नियंत्र के लिए तहसील स्तर पर चार त्वरित कार्यवाही दल का गठन किया गया है।
इसमें तीन उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, 13 पशु चिकित्साधिकारियों, पांच पशुधन प्रसार अधिकारी और सात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। इसी प्रकार बर्ड फ्लू रोग नियंत्रण के लिए जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र, डिप्टी सीवीओ डॉ. विनोद विश्वकर्मा, जिला पंचायतराज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें