फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज परतावल आएंगे गडकरी, जिले को देंगे परियोजनाओं की सौगात

Thu, 25 Jan 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नितिन गडकरी के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते सांसद पंकज चौधरी व पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज/परतावल। केेंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री और सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 25 जनवरी को परतावल आएंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जिले को परियोजनाओं की सौगात देंगे। 
विज्ञापन


गडकरी पंचायत इंटर कॉलेज परतावल के मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के बाद सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जिले को परियोजनाओं की सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि गडकरी का कार्यक्रम जिले के लिए एतिहासिक होगा।

पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार विकास का पर्याय बन चुकी है। सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर कार्य कर रही मोदी व योगी की सरकार विकास के लिए दिन-रात प्रयास कर रही है। कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने वालों में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल, जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सचिन कुमार भी शामिल थे। 
विज्ञापन


गडकरी का कार्यक्रम 
9.30 बजे से दिल्ली एअरपोर्ट से प्रस्थान 
10.30 बजे गोरखपुर एअरपोर्ट पर आगमन 
10.45 बजे परतावल हैलीपैड पर आगमन 
11 से 12 बजे के बीच सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास 
12.15 बजे महराजगंज से देवरिया के लिए प्रस्थान 

लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम
कार्यक्रम के मुताविक गडकरी एनएच 730 के 454.00 किमी. से 470.90 किमी. तथा 474.00 किमी. से 484.00 किमी. सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग 730 के 505.00 किमी. से 535 किमी. सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें