फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीश अध्यक्ष और परमानंद महामंत्री निर्वाचित

Thu, 25 Jan 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना बुधवार को दीवानी न्यायालय परिसर में हुई। निर्वाचन अधिकारी शंभू शरण पांडेय ने बताया कि जगदीश पटेल ने 201 मत हासिल कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेंद्र पांडेय को 158 मत मिले। परमानंद गुप्ता 175 मत पाकर महामंत्री पद के लिए चुने गए।
विज्ञापन


उन्होंने सत्यप्रकाश को पराजित किया। सत्यप्रकाश को 110 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अवनीश कुमार पटेल 263 मत पाकर विजयी हुए। 197 मत पाकर विनोद कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए 258 मत पाकर उत्केश प्रसाद चौधरी विजयी हुए।

संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर 262 मत पाकर अभय प्रताप राय चुने गए। निर्विरोध चुने गए अब्दुल हमीद खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री प्रकाशन हेतु रणजीत सिंह को नामित किया गया।
विज्ञापन


वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जितेंद्र कुमार सिंह, उमेश शर्मा, मधुसूदन पांडेय, रामबहादुर सिंह, सत्यकाम जायसवाल, हेमंत कुमार सिंह को चुना गया। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में राकेश पांडेय, अरुण कुमार, जाकिर हुसैन, सत्यप्रकाश सिंह द्वितीय, उमाशंकर उपाध्याय, घनश्याम तिवारी निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें