फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिविर में रक्तदान कर नौ जवान बने महादानी

Fri, 01 Mar 2024 06:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। एसएसबी 22वीं वाहिनी के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को सुबह 10 बजे वाहिनी परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन व एसएसबी 22 वीं वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें अधिकारियों समेत नौ जवानों ने रक्तदान किया। डॉक्टरों ने रक्तदान के फायदे से अवगत कराते हुए अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल व एसएसबी 22वीं वाहिनी के कमांडेंट मेडिकल डॉ. अनिल काबरा ने शिविर का शुभारंभ किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। किसी की जान बचाना बहुत ही पुण्य का काम है। ऐसे में सबकी जिम्मेदारी है कि वे इस प्रकार के शिविर में बढ़ चढ़कर भागीदारी करें। यह संकल्प लेना होगा कि किसी की जान खून की कमी से नहीं जाने दी जाएगी। डॉ. अनिल काबरा ने एसएसबी के सामाजिक दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्थापना दिवस पर विविध गतिविधियों के जरिए सामाजिक हित के कार्य किए जाएंगे। इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी डॉ. सुशांत, भाेगराजू, डिप्टी कमांडेंट राकेश कुमार, अमरनाथ, संजीव कुमार यादव, निर्मेष मंगल मौजूद रहे। एसएसबी जवान बेद प्रकाश पांडेय व शिक्षक सुधीर त्रिपाठी ने शिविर को आयोजित कराने में विशेष सहयोग किया।
रक्तदान कराने में जिला अस्पताल ब्लड बैंक के डॉ. अनिकेत रंजन, नंदलाल तिवारी, बलवंत चौधरी, चंद्रदेव, उमेश, इसरावती, अमरेंद्र धर दूबे, नीलम शर्मा टीम में शामिल रहीं।
विज्ञापन


अधिकारियों संग जवानों ने किया रक्तदान
एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी डॉ. सुशांत, भाेगराजू, गौरव यादव, अमरचंद्र यादव, राकेश कुमार, भागीरथ मीना, सुरेंद्र सिंह, असिस्टेंट कमांडेंट सैफवान, सुमित इक्का ने रक्तदान किया। इन सभी जवानों का अतिथियों ने उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें