फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौ पंपों पर डीजल नहीं...पांच सूखे, किसान परेशान

Sat, 30 May 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल-पेट्रोल की किल्लत बरकरार, धनघटा में एक, धर्मसिंहवा में एक, हैंसर में एक और पौली में दो पंपों ईंधन नहीं
विज्ञापन

संतकबीरनगर/मेंहदावल। जिले में पेट्रोलियम पदार्थों का संकट गहराता जा रहा है। इसमें डीजल की किल्लत ज्यादा देखी जा रही है। धनघटा में एक, धर्मसिंहवा में एक, हैंसर में एक और पौली में दो पेट्रोल पंप सूख गए हैं। वहीं, मेंहदावल के पांच और महुली के चार पंपों पर डीजल नहीं है। इसके चलते किसानों को खासी दिक्कत हो रही है।
मेंहदावल क्षेत्र में स्थित 12 पेट्रोल पंपों में पांच पर डीजल नहीं है। खेती-किसानी का समय चल रहा है। ऐसे में डीजल की कमी किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। नगर पंचायत में स्थित पांच पेट्रोल पंपों में तीन पंप पर वर्तमान समय में डीजल नहीं है, जबकि पेट्रोल की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण क्षेत्र में स्थित दो पेट्रोल पंप पर डीजल न होने के कारण केवल पेट्रोल की बिक्री की जा रही है। दिन-प्रतिदिन क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल की किल्लत लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रही है। खेती का समय चल रहा है धान की रोपाई होनी है, ऐसे में खेतों में पानी चलाने के बाद ही रोपाई का कार्य किसान करेंगे, लेकिन और वक्त पर डीजल की भारी कमी खेती पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

गैलन लेकर किसान पेट्रोल पंप पर सुबह से ही कतार लगा रहे हैं। इसके बावजूद डीजल नहीं मिल पा रहा है। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंपों पर डीजल न होने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई है, उन्हें डीजल के लिए भागदौड़ करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय किसान श्याम करण यादव, दीपचंद निषाद, राम दरस, शंभू यादव, प्रमोद यादव, दयासागर, श्रीराम यादव, जयप्रकाश, रामकरन आदि लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंप पर डीजल उपलब्ध नहीं है। खेत सूख रहे हैं और धान की फसल पीछे हो रही है। सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि डीजल ने मिलने के कारण धान की रोपाई कैसे हो यह किसानों के सामने समस्या खड़ी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें