फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीन के विवाद में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, नौ पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के हथिगढ़वां बेलौहा गांव का मामला
विज्ञापन

नौ डिसमिल जमीन पर पर कब्जा करने का आरोप
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के हथिगढ़वां बेलौहा गांव में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। सोना ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।


सोना ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1999 में नन्द किशोर से लगभग 9 डिसमिल जमीन का बैनामा कराया था, जिस पर वह अपने परिवार के साथ लंबे समय से झोपड़ी बनाकर निवास कर रही हैं। 16 अप्रैल को गांव के ही केदार, विजयी, अनिल और निरहू समेत अन्य लोगों ने उनके घर पर कब्जा करने की नीयत से हस्तक्षेप किया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पहले भी थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन




24 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे जब घर के पुरुष सदस्य बाहर थे। तभी आरोपी एक राय होकर घर में घुस आए। आरोपियों में केदार, विजयी, अनिल, रंजीत उर्फ निरहू, सुजीत के अलावा पूनम, अकाली तथा अन्य महिलाएं भी शामिल थीं। सभी ने मिलकर घर में मौजूद अन्य महिलाओं पानमती, वंदना, मनीषा और भानमती को लाठी-डंडों, लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन




घटना के दौरान डायल 112 पर सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने के बावजूद आरोपी गाली-गलौज करते रहे। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी केदार, विजयी, अनिल, रंजीत उर्फ निरहू, सुजीत, पूनम, अकाली व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें