फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रधान की मनमानी से परेशान नाै सदस्यों ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। पकड़ी भारत खंड में ग्राम प्रधान की मनमानी से परेशान ग्राम सभा के सदस्यों ने शुक्रवार को उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ग्राम प्रधान पर कई आरोप लगाते हुए ग्राम सभा के 9 सदस्यों ने सामूहिक रूप से नोटरी, आधार कार्ड सहित अन्य पत्रों के साथ सहायक विकास अधिकारी को इस्तीफा पत्र भेजा है। अभी कई और सदस्यों के इस्तीफे की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

इस्तीफे में पकड़ी भारत खंड गांव के सदस्य छोटेलाल, विजय, सबरुन, सोहन, छोटकन, शांति, निशा, शैलेश और लखमुद्दीन ने ग्राम प्रधान पर मनमानी का आरोप लगाया है। उन्होंने ग्राम प्रधान पर अपशब्दों का प्रयोग करने के भी आरोप लगाए हैं।
ग्राम प्रधान पर आरोप है कि वह कहता है कि ग्राम पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं है। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक भी नहीं कराता है।
विज्ञापन

सदस्यों का यह भी आरोप है कि बिना बैठक किए ही रकम का भुगतान करा लिया जाता है। इस्तीफा देने वाले ग्राम पंचायत सदस्यों के मुताबिक ग्रामीणों में ग्राम प्रधान के खिलाफ बेहद रोष है। अभी अन्य सदस्य भी इस्तीफा दे सकते हैं। जबकि ग्राम प्रधान सुनील कुमार गुप्ता ने आरोपों को निराधार बताया है।
सहायक विकास अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़ी भारत खंड गांव में कुल 15 ग्राम पंचायत सदस्य है। 9 लोगों ने सामूहिक रूप से उन्हें इस्तीफा पत्र दे दिया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें