फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहेज की लालच में पति ने की दूसरी शादी

Sat, 25 Oct 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सवना निवासी रंजना देवी ने पति प्रभाकर, सास सिरजावती, ससुर राकेश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि दहेज के लिए उसे और उसके दो मासूम बच्चों को घर से निकाल दिया गया। पति ने बैरियां निवासी पूनम से दूसरी शादी कर ली है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सवना निवासी रंजना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी बैरियां निवासी प्रभाकर पुत्र राकेश के साथ हुई थी। उसने दो बच्चों- बेटी आस्था (12) और बेटे अर्नव (10) को जन्म दिया। रंजना के अनुसार, पति प्रभाकर, सास सिरजावती और ससुर राकेश ने दहेज के रूप में दो लाख रुपये नकद और मकान बनवाने की मांग की। जब रंजना ने रुपये देने से मना किया तो प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि 28 सितंबर को घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया की आरोपी प्रभाकर, सिरजावती, राकेश, पूनम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें