फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नारद के अहंकार के भावपूर्ण मंचन ने मोहा लोगों का मन

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। नारद के अहंकार और भगवान विष्णु की लीला का ऐसा जीवंत मंचन हुआ कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। मौका था चमैनिया उर्फ भेड़ही में दिवाली के अवसर पर सोमवार की रात शुरू हुई नौ दिवसीय रामलीला का। पहले दिन कलाकारों ने नारद मोह प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया।
विज्ञापन

मंचन में दिखाया गया कि देवर्षि नारद की कठोर तपस्या से इंद्र का सिंहासन डोलने लगा। इंद्र ने इसे अपना पद छिनने का खतरा समझकर कामदेव को अप्सराओं के साथ नारद की तपस्या भंग करने के लिए भेजा। हालांकि, कामदेव नारद की तपस्या भंग करने में असफल रहे और श्राप के भय से उनके सामने नतमस्तक हो गए। इस पर नारद को अपनी काम विजय का अहंकार हो गया। उन्होंने भगवान शिव, ब्रह्मा और विष्णु के सामने अपनी विजय का बखान किया।
नारद का अहंकार दूर करने के लिए भगवान विष्णु ने अपनी माया से एक सुंदर नगर बसाया। वहां के राजा शीलनिधि ने अपनी पुत्री विश्वमोहिनी का भविष्य जानने के लिए नारद से हस्तरेखा देखने का अनुरोध किया। राजकुमारी को देखकर नारद मोहित हो गए और उससे विवाह करने की इच्छा पाल बैठे। इसके लिए उन्होंने भगवान विष्णु से उनका सुंदर रूप मांग लिया।
विज्ञापन

भगवान की माया से नारद को बंदर का चेहरा मिल गया। स्वयंवर में विश्वमोहिनी ने नारद को नजरअंदाज कर भगवान विष्णु के गले में वरमाला डाल दी। यह दृश्य देखकर दर्शक ठहाके लगाने लगे। खुद को ठगा महसूस कर नारद ने भगवान विष्णु को पत्नी वियोग में भटकने का श्राप दे दिया। बाद में विश्वमोहिनी के माता लक्ष्मी का स्वरूप होने का रहस्य जानकर उनका अहंकार टूट गया और वे भगवान विष्णु के चरणों में गिरकर क्षमा मांगने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें