फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राजाजीपुरम छठ घाट का नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। पावन पर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने मंगलवार को राजाजीपुरम वार्ड बेलवां चौधरी छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने द्धालुओं की सुविधा के लिए नपाकार्मियों को साफ-सफाई व अच्छी व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने वार्ड में स्थित छठ घाट पहुंच कर वहां की समस्याओं और सुविधाओं का निरीक्षण किया। छठ पूजा के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को अच्छी सुविधा देने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि छठ पूजा से पहले घाट की साफ-सफाई, आवागमन की सुविधा और सुरक्षा संबंधी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित कर लें।
उन्होंने कहा कि लोक आस्था, पवित्रता और सामाजिक समरसता का प्रतीक छठ महापर्व पर किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। साफ-सफाई के साथ प्रकाश व्यवस्था भी पर्याप्त रूप करें। इस आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें