फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किशोर से 230 रुपये छीनने के आरोप में नौ पर लूट की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। स्थानीय कस्बे के इंदिरा नगर वार्ड निवासी सत्यम सोनी की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सत्यम में नाबालिग भाई से रुपये छीनने और मारने-पीटने के आरोप में तहरीर दी थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सत्यम का कहना है कि बृहस्पतिवार की देर शाम कुछ लोगों ने मेरे नाबालिग भाई शिवम को स्टेशन की तरफ पकड़ लिया था और उससे 300-400 रुपया मांगने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने भाई को मारपीट कर घायल कर दिया और उसके पास मौजूद 230 रुपये भी छीन लिए। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रताप निवासी परसोहिया मोहल्ला एवं सुजीत निवासी अज्ञात व सात अन्य अज्ञात के विरुद्ध बलवा, मारपीट एवं लूट करने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें