फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गन्ने के खेत में मिला नीलगाय का कंकाल, तेंदुए के शिकार की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रौलिया गांव के सिवान का मामला, वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की दी सलाह
विज्ञापन

महराजगंज। सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल वन रेंज अंतर्गत ग्रामसभा मिश्रौलिया के सिवान स्थित गन्ने के खेत में सोमवार को नीलगाय का कंकाल मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। वन विभाग को आशंका है कि तेंदुए ने नीलगाय का शिकार कर उसका मांस खा लिया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को गांव की महिलाएं मिश्रौलिया से करीब एक किलोमीटर उत्तर स्थित गन्ने के खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं। इसी दौरान उनकी नजर खेत में पड़े नीलगाय के कंकाल पर पड़ी। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि मौके पर केवल नीलगाय का कंकाल मिला है। प्रथम दृष्टया तेंदुए द्वारा शिकार किए जाने की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि गन्ने के खेतों की ओर अकेले न जाएं। यदि तेंदुआ दिखाई दे तो उसके पास जाने या उसे छेड़ने का प्रयास न करें। किसी भी जंगली जानवर की सूचना तत्काल वन विभाग को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें