फरेंदा। 15 साल की किशोरी से छेड़खानी की शिकायत करने गए भाई के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में 11 आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़िता के भाई की तहरीर पर की। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के पीड़िता की भाई के तहरीर के अनुसार, बीते बृहस्पतिवार को उसकी बहन के साथ अजय यादव और विष्णु यादव छेड़खानी कर रहे थे। पीड़िता ने घर जाकर आपबीती बताई। पीड़िता का भाई अपने दोस्त के साथ उलाहना देने आरोपियों के घर गया। उलाहना सुनते ही आरोपी आक्रोशित हो गए। इसके बाद आरोपियों और उनके साथियों उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।