महराजगंज। मंगलवार की जीएसवीएस कॉलेज में जिलाधिकारी अनुनय झा ने केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि नकल विहीन शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए जितने भी लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। वह पूरी जिम्मेदारी से अपना दायित्व निभाएं। गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि रात्रिकालीन सचल दस्ता प्रश्नपत्रों की सुरक्षा करेगा।
24 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए उन्होंने जिम्मेदारों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि 72600 विद्यार्थियों के लिए 111 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इतने स्टैटिक मजिस्ट्रेट व इतने ही केंद्र व्यवस्थापक बनाए गए हैं। इस बार प्रश्नपत्र की सुरक्षा के लिए रात्रिकालीन दस्ता गठित किया गया है जो रात में सक्रिय रहकर अपना दायित्व निर्वहन करेगी।
डीआईओएस ने कहा कि जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तय किए जा चुके हैं। सभी परीक्षा केंद्र के 200 दायरे में फोटो कॉपी की दुकानें नहीं खुलेंगी। बैठक में डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा सहित परीक्षा केंद्र प्रभारी, स्टैटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। इस दौरान विजय बहादुर सिंह, अनमोल यादव, दमयंती यादव, डाॅ. सुजीत चौधरी मौजूद रहे।