फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जंगल की चौकसी के लिए रात्रिकालीन गश्त अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था किया मजबूत
विज्ञापन

मिठौरा। जनपद के वन क्षेत्रों में बढ़ती अवैध गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। इसके तहत रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की तैयारी के साथ ही अवैध कटान, तस्करी और वन अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभाग ने विशेष निगरानी अभियान शुरू किया गया है।
लक्ष्मीपुर और दक्षिणी चौक वन रेंज में वनकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं तथा जंगल से जुड़े संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रख रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी दक्षिणी चौक ऋषभ कुमार नायक का कहना है कि मानसून से पहले का समय वन माफियाओं के लिए सक्रियता बढ़ाने का माना जाता है। इसके मद्देनजर विभागीय टीमें जंगल के भीतर और सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमण कर रही हैं, ताकि संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) निरंजन सुर्वे की मंगलवार की देर रात वनकर्मियों के साथ जंगलों का निरीक्षण करने के पीछे यही मंशा रही है। डीएफओ ने वनाधिकारियों से कहा कि वन संपदा केवल सरकारी संसाधन नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण का आधार है, इसलिए इसकी सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें