- व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण में डी श्रेणी में है ब्लॉक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के द्वितीय चरण में कराए जा रहे व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण में निचलौल ब्लॉक की प्रगति सबसे खराब है। उसकी उपलब्धि 40 प्रतिशत से भी कम है, जिसकी वजह से उसे डी श्रेणी में रखा गया है। ए श्रेणी में जिले का कोई भी ब्लॉक नहीं है।
जिले में इस वित्तीय वर्ष में कुल 56118 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसकी तुलना में अभी तक 38656 शौचालयों के निर्माण को पूर्ण कराया जा सका है। अभी भी 17462 शौचालयों का निर्माण बाकी है, जिसे जल्द से जल्द पूरा कराने के बारे में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
-
लक्ष्य के सापेक्ष ब्लॉकवार निर्मित शौचालयों की स्थिति
सदर ब्लॉक में 4634 की तुलना में 3036, मिठौरा में 4605 की तुलना में 3451, परतावल में 4032 की तुलना में 3474, निचलौल में 12259 की तुलना में 4116, नौतनवां में 3651 की तुलना में 3226, पनियरा में 4643 की तुलना में 3769, फरेंदा में 4640 की तुलना में 4239, बृजमनगंज में 3852 की तुलना में 3242, लक्ष्मीपुर में 3874 की तुलना में 2206, घुघली में 4699 की तुलना में 4015, सिसवा में 4224 की तुलना में 3180 व धानी में 1005 की तुलना में 702 शौचालयों का निर्माण हुआ है।
-
व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण में निचलौल ब्लॉक की रफ्तार सबसे सुस्त है। शिथिलता बरतने वाले अपनी प्रगति को सुधार लें अन्यथा की दशा में जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाएगी।
यावर अब्बास, जिला पंचायत राज अधिकारी