फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 18 साल से सेवा दे रहे एनएचएम संविदाकर्मियों ने उठाई नियमितीकरण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
समान काम के बदले समान वेतन और वर्तमान मानदेय में तत्काल बढ़ोतरी की भी मांग
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने सीएमओ के माध्यम से सीएम को भेजा पत्र
महराजगंज। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने प्रदेश में कार्यरत करीब एक लाख से अधिक संविदा कर्मचारियों के हितों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। संगठन ने संविदाकर्मियों की दो प्रमुख मांगों को शासन के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की है। ज्ञापन मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से भेजा गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदाकर्मी पिछले 15 से 18 वर्षों से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में योगदान दे रहे हैं। ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पतालों और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में संविदाकर्मी लगातार सेवाएं दे रहे हैं। कोविड-19 जैसी महामारी के दौरान भी एनएचएम कर्मियों ने अपनी जान और परिवार की चिंता किए बिना लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऐसे में संगठन की मांग को पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि संगठन की दो प्रमुख मांग की जा रही है पहली मांग में 18 वर्षों से अधिक समय से लगातार सेवा दे रहे एनएचएम संविदाकर्मियों का स्वास्थ्य विभाग में नियमितीकरण किया जाए। और समान कार्य का समान वेतन दिया जाए। जब तक समान वेतन की प्रक्रिया पूरी नहीं होती तब तक संविदाकर्मियों के वर्तमान मानदेय में तत्काल वृद्धि कर सम्मानजनक वेतन दिया जाए। साथ ही एनएचएम में कार्यरत संविदाकर्मियों के जिन पदों का स्वास्थ्य विभाग में पद सृजित नहीं है, उन पदों का सृजन किया जाय। इस मौके पर सूर्य प्रताप सिंह, उमेश यादव, नितेश, रीना, बविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें