फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Mon, 07 Jul 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
29 अप्रैल को हुई थी शादी, ससुरालियों पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के माधवलिया गांव में 23 वर्षीय अंजली शर्मा का शनिवार को पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता शव मिला। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में कोठीभार थाने में पुलिस ने ससुरालियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, रामपुरमीर गांव की अंजली शर्मा की शादी 29 अप्रैल को माधवलिया गांव के बृजेश शर्मा के साथ हुई थी। यह बृजेश की दूसरी शादी थी। अंजली के पिता चुल्हाई ने बताया कि शादी के बाद से ही अंजली ने कई बार फोन पर अपने पति बृजेश के व्यवहार की शिकायत की थी।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे अंजली के भाई सर्वेश शर्मा को बृजेश का फोन आया। बृजेश ने बताया कि अंजली ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है और दरवाजा नहीं खोल रही है। सर्वेश ससुराल पहुंचे तो घर पर पुलिस मौजूद थी। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो अंजली का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला।
मृतका के भाई सर्वेश ने बताया कि उनके परिवार में चार बहनें और एक भाई हैं। सबसे बड़ी बहन पुष्पा शर्मा, फिर सुमन, अंजली, नंदिनी और सबसे छोटे सर्वेश हैं। अंजली ने बीए तक पढ़ाई की थी। अंजली आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती। आरोप है कि उसकी हत्याकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

पिता चुल्हाई शर्मा ने कोठीभार थाने में तहरीर देकर ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। कोठीभार थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार के पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें