फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 01 Aug 2025 06:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के मीराबाई नगर वार्ड, रामजानकी मंदिर रोड स्थित एक घर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कस्बे के मीराबाई नगर निवासी मानसी जायसवाल (25) पारिवारिक कलह के कारण शुक्रवार को सुबह आठ बजे के करीब अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटक गई। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर मानसी को बाहर निकाला और सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने घटना कि पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें