फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जीआई सर्वे पर बनाए गए बिल करें निरस्त

Fri, 01 Aug 2025 06:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल के नेतृत्व में नगर पालिका कार्यालय में अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि जीआई सर्वे के आधार पर मनमाने तरीके से हाउस टैक्स में अनुचित वृद्धि की जा रही है। जीआई सर्वे के आधार पर बनाए गए बिल तत्काल निरस्त किए जाएं और शासनादेश को सभी नगर निकायों में लागू किया जाए। साथ ही कॉमर्शियल और औद्योगिक हाउस टैक्स में डेप्रीसिएशन का लाभ देने की मांग उठाई गई।
व्यापारियों ने यह भी मांग की कि जहां सीवर व्यवस्था नहीं है, वहां सीवर टैक्स न वसूला जाए। इसके अलावा, गृहकर के साथ जलकर वसूली के बावजूद बाजारों में पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई गई। मांग की गई कि सभी बाजारों में वाटर कूलर और उनके रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


ज्ञापन में अधिकारियों की अनुपलब्धता का मुद्दा भी उठाया गया। व्यापारियों ने मांग कि है की शासन से निर्धारित समय सुबह 10 से 12 बजे तक अधिकारी आम जनता से मिलने के लिए उपलब्ध रहें। ज्ञापन सौंपने के दौरान दुर्गेश कुमार गुप्ता, मनोज जायसवाल, अशोक कुमार, मनोज अग्रहरि और दीपक अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें