फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नवविवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज। पकड़ी खुर्द गांव निवासी हसीबुननिशा ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर पति व ससुराल पक्ष पर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि 24 अप्रैल को शादी के तुरंत बाद से ही पति महबूब शराबी स्वभाव के कारण मारपीट करने लगा। सास समसुननिशा भी इस उत्पीड़न में पूरी तरह साथ दे रही हैं।
विज्ञापन




हसीबुननिशा ने बताया कि जंगल पकड़ी, पठान टोला, पिपराइच थाना क्षेत्र निवासी ससुराल वालों ने पूरा स्त्रीधन-जेवर व कपड़े जब्त कर लिया और बुरी तरह पीटते थे। आरोप है कि ससुरालियों की उपेक्षा के कारण नवजात शिशु की मौत हो गई। महिला ने पहले थाना पिपराइच गोरखपुर और महिला थाना में तहरीर दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर हसीबुननिशा ने एसपी से को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति महबूब व समसुननिशा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें