फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी से जुड़ी खबर का जोड़------------

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी से चोरी नवजात बच्ची 17 घंटे में मिली
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शनिवार को रात में चोरी हुई नवजात बच्ची को पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से 17 घंटे में बरामद कर लिया। नवजात को उसकी मां को सौंप दिया गया। इस संबंध में नेपाल की एक महिला को गिरफ्तार किया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बच्चे नहीं हैं, पालने की नीयत से नवजात को ले गई थी।
घटनाक्रम के मुताबिक शनिवार रात 8:20 बजे ग्राम पंचायत एकमा टोला बटईडीहा निवासिनी माया को प्रसव पीड़ा होने परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्रसूता ने रात 9:53 बजे एक बच्ची को जन्म दिया। रात्रि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स शांति सिंह के मुताबिक रात में करीब 12 वह दूसरी प्रसूता की जांच कर रही थी। तब तक हल्ला होने लगा कि अस्पताल से कोई बच्ची को चुरा ले गई। पीड़िता प्रसूता माया ने बताया कि एक अनजान महिला सलवार सूट पहने हुए थी जो रात साढे आठ बजे से ही अस्पताल में घूम रही थी। वार्ड संख्या 2 में देर रात उसके बेड के बगल में आकर लेट गई। पूछने पर उसने कहा कि तबीयत खराब है। सुबह डॉक्टर को दिखाएगी। रात भर यहीं सोने दीजिए। रात करीब 12 बजे माया को उसके परिजन बाथरूम लेकर गए। उसी दौरान बगल में सो रही अनजान महिला नवजात बच्ची को लेकर फरार हो गई। अस्पताल कर्मियों ने फौरन पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी निवेश कटियार, सीओ फरेंदा कोमल मिश्र, एसओ पुरंदरपुर सत्येंद्र राय, चौकी इंचार्ज अंकित सिंह मय फोर्स मौके पर पहुँच कर छानबीन की। सीसीटीवी को खंगाला गया। सीसीटीवी में एक महिला बच्चे को ले जाती दिख रही है। इसके बाद पुलिस ने पुरन्दरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशुनपुर फुलवरिया से रविवार को शाम पांच बजे नवजात को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

एएसपी निवेश कटियार ने लक्ष्मीपुर सीएचसी में पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार आरोपी जुबैदा खातून नेपाल के सोनबरसा की रहने वाली है। उसका मायका पुरन्दरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशुनपुर फुलवरिया में है। जुबैदा के बच्चे नहीं हैं। पालने के नियत से अस्पताल से नवजात को चुराया था। बच्ची के पिता की तहरीर पर मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
---------
सीएसची लक्ष्मीपुर से पहली बार बच्ची की चोरी
स्थानीय ग्राम प्रधान एकमा लक्ष्मीपुर गोल्डी सिंह ने बताया कि वर्ष 1956 में अस्पताल की स्थापना हुई। तब से अब तक इस तरह की कोई वारदात नहीं हुई थी। पहली बार हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
---------
सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं
लक्ष्मीपुर ब्लाक के 96 ग्राम पंचायतों को सेवा देने वाले सीएचसी में सुरक्षा की दृष्टि से कोई इंतजाम नहीं है। सीसीटीवी कैमरा के भरोसे अस्पताल व मरीजों की सुरक्षा छोड़ दी गई है। चौकी प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि रात में अस्पताल की तरफ गश्त बढ़ा दी जाती है।
---------
बच्ची के चोरी की सूचना के बाद पुलिस की तीन टीमें छानबीन कर रही थीं। अज्ञात महिला के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के मदद से महिला की तलाश कर गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची बरामद करके मां को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

सत्येंद्र राय, थानाध्यक्ष पुरंदरपुर
----------------
पुरन्दरपुर पुलिस को दस हजार का ईनाम
अस्पताल से नवजात को चुराने के कुछ ही घण्टे बाद उसकी सकुशल बरामदगी व आरोपी महिला की गिरफ्तारी पर अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये ईनाम की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें