फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में नई सरकार का गठन: तस्करों ने निकाला नया रास्ता, अब नेपाल के रास्ते यहां पहुंचा रहे शराब

Thu, 07 May 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज

सार

मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने लक्जरी कार से बिहार ले जाई जा रही हरियाणा निर्मित 253 बोतल शराब बरामद की है। साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों तस्कर बिहार के रहने वाले हैं। एक तरफ बिहार में नई सरकार का गठन हो रहा है और दूसरी तरफ बिहार के लोगों का बिहार में ही अवैध शराब की खेंप पहुंचाना, ये चर्चा का विषय है।
विज्ञापन
शराब के साथ पकड़े गए आरोपी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती को देखते हुए शराब तस्करों ने अपना रास्ता बदल दिया है। मुख्य रास्तों और चौकियों पर कड़ी निगरानी के कारण अब तस्कर नेपाल के रास्ते बिहार में शराब की खेप पहुंचा रहे हैं। इसका पता मंगलवार को तब चला जब सुरक्षा एजेंसियों ने ठूठीबारी में हरियाणा की तस्करी की शराब बरामद की।

विज्ञापन


यूपी-बिहार के बाॅर्डर पर शराब के खिलाफ पुलिस की चौकसी सघन चेकिंग और खुफिया एजेंसियों की सतर्कता को देखते हुए बिहार में शराब की तस्करी करने वाले गिरोह ने नेपाल बाॅर्डर की तरफ रुख अख्तियार कर लिए हैं। शराब तस्कर ठूठीबारी सीमा क्षेत्र से सहजता पूर्वक नेपाल में प्रवेश कर सीतामढ़ी होते हुए ब्रांडेड शराब की खेप बिहार पहुंचा कर मालामाल हो रहे हैं।

भारी मात्रा में हरियाणा की ब्रांडेड शराब के साथ पकड़े गए बिहार के शराब तस्करों ने बताया कि बिहार में चौकसी, जगह-जगह चेकिंग की वजह से हरियाणा की ब्रांडेड शराब की खेप पकड़ ली जाती है। इससे काफी नुकसान हो जाता था। इससे बचने के लिए हरियाणा से यूपी और नेपाल बाॅर्डर स्थित ठूठीबारी के रास्ते आसानी से नेपाल में प्रवेश कर बिहार तक पहले रेकी की तो उन्हें बिहार तक जाने में विशेष कठिनाई नहीं हुई।

ठूठीबारी के रास्ते महेशपुर नेपाल कस्टम कार्यालय से भंसार बनवाकर उन्होंने आसानी नेपाल में सफर किया। नेपाल में केवल गाड़ी के कागजात देख सुरक्षा एजेंसियां जाने देती थीं।

यह देख तस्करों ने दर्जनों बार हरियाणा की ब्रांडेड शराब नेपाल बार्डर स्थित ठूठीबारी से नेपाल के महेशपुर से सीतामढ़ी होते बिहार में शराब की खेप आसानी से पहुंचाया। लेकिन जैसे ही इसकी भनक आबकारी विभाग को हुई तो हरियाणा की ब्रांडेड शराब की तस्करी करने वाले तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया।

253 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार
मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने लक्जरी कार से बिहार ले जाई जा रही हरियाणा निर्मित 253 बोतल शराब बरामद की है। साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों तस्कर बिहार के रहने वाले हैं।
आबकारी निरीक्षक सदर गिरीश कुमार ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि कुछ लोग भारी मात्रा में लक्जरी कार से अवैध शराब की तस्कारी कर हरियाणा से विभिन्न ब्रांड की शराब ला रहे हैं।

आबकारी विभाग की टीम बलूही घूस क्षेत्र में आबकारी निरीक्षक सदर गिरीश कुमार, आबकारी निरीक्षक निचलौल वैभव कुमार यादव, आबकरी निरीक्षक, प्रवर्तन 1, गोरखपुर प्रभार, गोरखपुर की टीम द्वारा थाना घुघुली ने जांच शुरू कर दी।

तभी वाहन संख्या यूपी16 पी 3000 को रोककर तलाशी ली तो पिछली सीट के नीचे बने अपरिवर्तित कंपार्टमेंट से डिग्गी के फाइबर से, परिवर्तित सीएनजी टैंक में भारी मात्रा में हरियाणा की शराब मिली।

आरोपियों के पास से रेड लेबल की 60 बोतलें, 100 पाइपर की 46 बोतलें, टीचर्स की 23 बोतलें, रॉयल स्टैग की 100 बोतलें, मैजिक मोमेंट की 24 बोतलें बरामद हुई। आरोपियों के पास से एक मोबाइल, एक ड्राइविंग लाइसेंस और एक आरसी मिली।

आरोपियों की पहचान प्रसून शेखर (20), शिवम कुमार (22), ललित कुमार सिंह (30) तीनों बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि शराब हरियाणा के बल्लभगढ़ जिले से लोड कर यूपी के महराजगंज के ठूठीबारी सीमा से नेपाल प्रवेश कर वापस सीतामढ़ी निकलने वाले थे।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक निचलौल वैभव यादव ने बताया कि हरियाणा के ब्रांडेड शराब के साथ पकड़े गए अभियुक्तों पर घुघली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शराब को सील कर वाहन को जब्त कर लिया गया है। आरोपियों को एसीजेएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 16 मई तक रिमांड पर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें