फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अधोमानक मिला न्यू चक्र ब्रांड का तेल

Tue, 09 Sep 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। न्यू चक्र ब्रांड खाद्य तेल खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में अधोमानक मिला। झांसी स्थित खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला की रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आया है। जांच में पाया गया कि इस तेल में विटामिन-ए पूरी तरह नहीं है, जबकि एसिड वैल्यू निर्धारित सीमा 0.5 से कई गुना अधिक है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस तरह का तेल मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। इसके लंबे समय तक उपयोग से गंभीर स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस मामले में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. प्रशांत कुमार के न्यायालय ने सोमवार कड़ा रुख अपनाते हुए महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया।
न्यायालय ने तीन कारोबारियों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही, स्पष्ट आदेश दिया गया कि जब तक जुर्माना जमा नहीं किया जाता, तब तक न्यू चक्र ब्रांड का लाइसेंस निलंबित रहेगा और इसकी बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन

यह भी चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर जुर्माना जमा नहीं किया गया तो इसे भू-राजस्व बकाया के रूप में वसूला जाएगा। सुनवाई के दौरान दोषी कारोबारियों को कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन न तो वे अदालत में उपस्थित हुए और न ही उन्होंने कोई जवाब दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें