सर्विस रोड को लेकर पीएनसी कर्मचारियों के साथ बैठक करते विधायक फरेंदा,स्रोत स्वयं
फरेंदा। कस्बे के उत्तरी बाईपास ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड निर्माण की समस्या का समाधान को लेकर विधायक वीरेंद्र चौधरी ने सोमवार को पीएनसी अधिकारियों और कर्मचारियों से बात की। उन्होंने लोगों की समस्या को देखते हुए उसके समाधान की बात विधायक ने कही। फरेंदा उत्तरी बाईपास पर बने ओवरब्रिज के बगल से पहले तैयार हुई डीपीआर के अनुसार, सर्विस रोड काफी ऊंचाई पर है। इस डिजाइन के चलते दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। सर्विस रोड के बगल में स्कूल है। बच्चों, अभिभावकों व आमजन सहित नगर के लोगों को रोजाना असुविधा झेलनी पड़ रही है। जनता की समस्या को देखते हुए विधायक वीरेंद्र चौधरी ने एनएचएआई और पीएनसी कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की।
पुराने डिजाइन को बदलते हुए एक नया प्रस्ताव तैयार करने की बात कही, जिसमें सीधा और सुरक्षित सर्विस रोड निर्माण की व्यवस्था की जाए।
इस दौरान एनएचएआई के सलीम खान, पीएनसी ग्रुप के हर्ष शुक्ला, अनूप, पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश लाल, डाॅ. रामनारायण माैजूद रहे। संवाद