फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल के पहलवान लकी थापा बने चैंपियन

Thu, 23 Jan 2025 06:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। निकटवर्ती भैसहिया पाठक चौराहे पर आयोजित अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। नेपाल के पहलवान लकी थापा प्रतियोगिता के चैंपियन बने।
विज्ञापन

आयोजक समिति के यूनुस खान के अनुसार, प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला शोलापुर महाराष्ट्र के नकाबपोश पहलवान और नेपाल के लकी थापा के बीच हुआ। इसमें लकी थापा ने बाजी मारी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, नेपाल, महाराष्ट्र से आए पहलवानों ने दम दिखाया। अंतिम दिन 10 जोड़ी पहलवानों ने अपने दांव आजमाए। दंगल का समापन समाजसेवी धनुषधारी पांडे ने विजेता और उपविजेता को पुरस्कार देकर किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें