फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल के सूरज ने राजस्थान के सोनबीर को किया चीत

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शहर के राजा रत्नसेन इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के अलावा गैर जनपदों और बिहार तथा नेपाल के पहलवानों ने अपना दांव पेंच दिखाया। प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में नेपाल के सूरज थापा ने राजस्थान के सोनबीर को धोबिया पाठ दांव लगाकर चीत कर दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल व विशिष्ट अतिथि नृपेंद्र विक्रम सिंह रहे। प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय पहलवान महेंद्र ने किया। प्रतियोगिता में पहला मुकाबला निचलौल के गोलू और बरगदवा के रामनगीना के बीच हुआ। छह मिनट के मुकाबले में गोलू ने रामनगीना को पटखनी देकर जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला देवतहा के मिथुन और फरेंदा के रविंद्र के बीच हुआ। छह मिनट चला यह मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। दर्शकों ने भी दोनों पहलवानों की जमकर सराहना की। इस मुकाबले में रविंद्र ने मिथुन को पटखनी देकर मुकाबला जीत लिया।
तीसरा मुकाबला बक्सर के प्रधुम्न और देवतहा के मोहम्मद के बीच हुआ। दोनों का मुकाबला बराबर का रहा। इसी तरह फरेंदा के पहलवान धीरेंद्र और हाटा के पहलवान आदित्य के बीच हुआ। इस पांच मिनट के प्रतियोगिता में आदित्य पहलवान ने चौथे मिनट में काला दांव लगाकर धीरेंद्र पहलवान को पटखनी देकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

वहीं गोरखपुर के प्रिंस और बनारस के अविनाश, सोनबरसा के मोनू और हाटा के हरिकेश, बिहार के प्रधुम्न और चित्रकूट के अंचल, बक्सर के रहमान और गोरखपुर के अभिजीत, मेंहदावल के संजय जब्बार और बनारस के दिवाकर, टिकुलिया के सतीश और मनिकापुर के प्रेमसागर के बीच भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस दौरान दर्शक काफी उत्साहित नजर आए। पहलवानों को पुरस्कार भी दिए। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका राष्ट्रीय पहलवान शैलेश यादव ने निभाई। इस अवसर पर सोनू गौतम, मानवेंद्र यादव, भोलू यादव, कन्हैया खरवार, लाठी बाबा, महेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें