फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखा सैनिकों की भर्ती के लिए नेपाली युवाओं को भारत में मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखा सैनिकों की भर्ती के लिए नेपाली युवाओं को भारत में मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। गोरखा सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए नेपाली युवकों को भारत में प्रवेश की अनुमति मिलेगी।
सात महीने से भारत-नेपाल सीमा सील है। साथ ही कई समस्याएं सामने आ रही हैं। बीते शनिवार से गोरखा सैनिकों की भर्ती भारत में शुरू हो गई है। ऐसे में भारत में ज्यादा संख्या में नेपाली युवकों को भारत प्रवेश कैसे मिले और उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या न हो, उसके लिए शनिवार की देर शाम इमिग्रेशन कार्यालय पर पुलिस, कस्टम, एसएसबी और इमिग्रेशन अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में नेपाली युवा, जो गोरखा सैनिक भर्ती के लिए आना चाहते हैं, उनको सरलता से भारत में प्रवेश देने पर सहमति बनी। भर्ती के लिए ज्यादा संख्या में युवा भारत आएंगे, जिसके लिए सीमा पर व्यवस्था कैसे ठीक की जाए, आदि मसले पर पर वार्ता हुई। बताया जा रहा है गृह मंत्रालय से गोरखा सैनिकों की भर्ती से संबधित पत्र इमिग्रेशन कार्यालय पर आया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सोनौली आशुतोष सिंह ने बताया कि बैठक में रविवार से गोरखा सैनिकों की भर्ती के लिए नेपाली युवाओं को भारत प्रवेश कराने के संबंध पर चर्चा हुई। लॉकडाउन शुरू होने के दौरान से सात महीने से सीमा सील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें