सोनौली। जिले की अंतरराष्ट्रीय भारत नेपाल सीमा पर बृहस्पतिवार ड्रोन ले जा रहे एक नेपाली नागरिक को एसएसबी ने पकड़ा है। एसएसबी ने उसे पूछताछ के बाद कस्टम के हवाले किया।
एसएसबी इंस्पेक्टर अभय यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम जांच के दौरान नेपाल क नागरिक 4केजेआई माॅडल का ड्रोन ले जाता मिला। पकड़े गया युवक 34 वर्ष के आसपास थी। उसने बताया कि वह एक वेब वर्ल्ड वर्कशाप में भाग लेने दिल्ली से लंदन गया था। वहां से लौटते समय वहां पहले से रहने वाले दोस्त ने उसे यह ड्रोन देकर नेपाल में रहने वाले अपने छोटे भाई के लिए दिया। 22 सितंबर को वह लंदन से दिल्ली लौटा और 24 को दिल्ली से काठमांडू जाने के लिए बस का सहारा लिया। उसने अपना नाम प्रकाश थापा और काठमांडू जिले का निवासी बताया। बिना अनुमति व प्रपत्र अनुपलब्ध मिलने पर उसे मय ड्रोन कस्टम को सौंप दिया गया।