फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल उपद्रव : नेपाल में जनजीवन सामान्य, खुलने लगी दुकानें

विज्ञापन
सोनौली बार्डर पर वाहनों का आवागमन शुरु।
विज्ञापन
महराजगंज। नेपाल में जनजीवन सामान्य हो रहा है। उप्रदव के बाद अब नेपाल के बुटवल, रूपनदेही में जनजीवन पटरी पर लौट रही है। कस्बों में वाहन संचालित हो रहे हैं। धीरे-धीरे दुकानें खुल रही हैं। काम काज शुरू हो गया है। वहीं सेना चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

रूपनदेही जिले में शुक्रवार को स्थिति सामान्य रही। जिले में कहीं कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। शुक्रवार सुबह से ही निषेधाज्ञा के बाद भी चहल-पहल रही। लोग अपने अपने दिनचर्या में व्यस्त रहे। मुख्य जिला अधिकारी डॉ. टोकराज पांडे ने बताया कि शुक्रवार को जिला सुरक्षा समिति के निर्णय के अनुसार, स्थानीय प्रशासन अधिनियम, 2028 की धारा (3ए) के अनुसार, भाद्रपद 27 से अगले आदेश तक कर्फ्यू और निषेधाज्ञा जारी कर दी गई है। बताया कि शांति व सुरक्षा व्यवस्था को बाधित करने की संभावना को देखते हुए कर्फ्यू और निषेधाज्ञा जारी की गई है। कर्फ्यू आदेश रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। कर्फ्यू अवधि के दौरान किसी को भी सभा, जुलूस, प्रदर्शन, बैठक या घेराव करने की अनुमति नहीं होगी। इसी तरह, निषेधाज्ञा सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी। निषेधाज्ञा अवधि के दौरान, जिला प्रशासन कार्यालय रूपनदेही के अनुसार, पांच से अधिक लोगों को इकट्ठा होने और भूख हड़ताल, धरना, घेराव, जुलूस, प्रदर्शन या बैठक जैसे कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं होगी।

भैरहवा में निकली शांति और सद्भाव रैली, देश में अमन-चैन की कामना
सोनौली। रूपनदेही जिले के भैरहवा में शांति और सद्भाव रैली निकाली गई। सड़क लोगों ने एक दूसरे शांति सद्भाव बनाए रखने की अपील की। पर्यटकों को सुरक्षा का भरोसा देते हुए नेपाल आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस रैली का आयोजन रूपनदेही, नेपाली वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ, लुंबिनी प्रांत, सिद्धार्थ वाणिज्य एवं उद्योग मंडल, रूपनदेही, चैंबर ऑफ कॉमर्स, रूपनदेही, सिद्धार्थ नेटवर्क, रूपनदेही, सिद्धार्थ पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, नेपाल कस्टम्स एजेंट्स एसोसिएशन सिद्धार्थनगर, सिद्धार्थ होटल एसोसिएशन, नेपाल, भैरहवा मॉर्निंग वॉक ग्रुप, होटल एवं रेस्टोरेंट उद्यमी संगठन, रूपनदेही और पश्चिमांचल यातायात प्राइवेट लिमिटेड की ओर से यह रैली आयोजित की गई। रैली विभिन्न स्थानों से होते हुए भैरहवा के बुद्ध चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। रूपनदेही के अध्यक्ष कमल रायमाझी ने कहा कि भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ आंदोलन के दौरान कुछ लोगों ने घुसपैठ कर सरकारी और निजी संपत्ति पर हमला किया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह भैरहवा में शांति और सद्भाव रैली निकाली गई और शांति की प्रार्थना की गई। बताया कि यह रैली नेपाल-भारत सीमा चौकी बेलहिया से बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी के प्रवेश द्वार भैरहवा स्थित बुद्ध चौक तक निकाली गई। उन्होंने मांग की कि देश में शांति और सुरक्षा बनी रहे और देश को इससे बाहर निकलने का रास्ता खोजना चाहिए।
कामकाज को सुरक्षित तरीके से करने की अपील
रूपनदेही के मुख्य जिला अधिकारी डॉ. टोकराज पांडे ने लोगों से अपने कामकाज को सुरक्षित तरीके से करने की अपील किया। उन्होंने कहा कि शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए हाथ मिलाकर आगे बढ़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
देश अब एक नए रास्ते पर चल पड़ा
बेलहिया के सागर ग्यावली ने कहा कि कुछ अराजक तत्वों की घुसपैठ के कारण युवाओं समूह की ओर भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कहा देश अब एक नए रास्ते पर चल पड़ा है।
नेपाली वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के लुंबिनी प्रांत अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद शर्मा ने कहा कि युवाओं की जायज मांगों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने संयम बरतते हुए आगे बढ़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र युवाओं की जायज मांगों के साथ एकजुट है।
गैस, डीजल, पेट्रोल, फल, सब्जी और दवाइयों की गाड़ियों को भेजा गया नेपाल
सोनौली। रूपनदेही जिले में कर्फ्यू हटने के बाद जनजीवन सामान्य हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से रूपनदेही जिला प्रशासन कार्यालय द्वारा लगाए गए कर्फ्यू और निषेधाज्ञा के हटने के बाद जनजीवन सामान्य हो रहा है। कर्फ्यू हटने के साथ ही, भारत से शुक्रवार को करीब 100 मालवाहक ट्रक नेपाल भेजे गए। इसमें गैस, पेट्रोलियम उत्पाद ले जाने वाले टैंकर, फल-सब्जी और दवाईयों के ट्रक शामिल थे। रूपनदेही जिला प्रशासन कार्यालय के अनुसार, पर्यटकों को ले जाने वाले यात्री वाहन भी सुचारू रूप से लौट रहे हैं। करीब 2700 पर्यटक नेपाल से भारत लौटे।
रूपनदेही के मुख्य जिला अधिकारी डॉ. टोकराज पांडे ने कहा कि रूपनदेही में जनजीवन सामान्य होने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि हालांकि स्थिति सामान्य हो रही है, फिर भी तीनों स्तरों पर सुरक्षा एजेंसियां आवश्यक सुरक्षा प्रदान कर रही हैं। लंबी और छोटी दूरी के वाहन भी चलने लगे हैं।
भारतीय पर्यटकों से ज्यादा किराया की वसूली

आंदोलन के दौरान जान बचाकर होटलों में छिपे रहे पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। काठमांडों और पोखरा से सोनौली बॉर्डर पहुंचे सतेंद्र नागपाल मुंबई और अर्जुन निवासी दिल्ली ने बताया कि नेपाल के टैक्सी चालक पर्यटकों से बॉर्डर तक पहुंचाने के लिए ज्यादा किराया वसूल रहे हैं। उनका कहना है कि 18 से 20 हजार रुपये के बीच टैक्सी बुक हो रही है। शुक्रवार की शाम तक 2700 लोग सोनौली सीमा के रास्ते भारत की तरफ प्रवेश किया।

जौनपुर और छत्तीसगढ़ से गए कई पर्यटकों ने सोनौली पहुंचने के बाद राहत की सांस ली। जौनपुर के पर्यटक राघवेंद्र ने बताया कि बीते दिन नेपाल की राजधानी काठमांडों पहुंचे थे, लेकिन वहां पहुंचते ही पता चला की शहर में आंदोलन शुरू हो गया है और कई जगहों पर आगजनी हुई है। हालात को देखते हुए उन्होंने तुरंत काठमांडों छोड़ दिया और किसी तरह सोनौली पहुंचा।

छत्तीसगढ़ से आए पर्यटक जतिन धीमांग ने बताया कि वह अपने छह दोस्तों के साथ पोखरा से लौट रहे थे। रास्ते में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे थे जिससे यात्रा बेहद कठिन हो गई। प्रदर्शनकारियों की भीड़ और बंद की स्थिति के कारण कई बार रास्ता बदलना पड़ा।

जौनपुर के मुकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि परिवार के साथ काठमांडों और पोखरा घूमने गए थे। जगह-जगह हो रहे प्रदर्शन और अस्थिर हालात को देखकर सभी काफी डर गए थे।
नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर घूमने गए हरियाणा के राजाराम ने बताया कि वह लोग नेपाल घूमने के लिए गए थे लेकिन जैसे वह लोग नेपाल पहुंचे अचानक से आंदोलन शुरू हो गया और वह लोग होटल में ही फंस गए। आंदोलन बंद होने के बाद बाहर निकले और महंगे दाम पर टैक्सी बुक करके सोनौली बॉर्डर पहुंचे हैं। वहीं गुजरात से काठमांडू और पोखरा घूमने पहुंचे पर्यटक दीपक शर्मा, अमित तुलस्यान ने बताया कि वह लोग एक हफ्ते के टूर पर आए थे लेकिन आंदोलन के कारण व होटल से बाहर ही नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें