फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल पुलिस ने तस्करी का रेडीमेड कपड़ा बरामद कर किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रिम कार्रवाई के लिए बरामद कपड़े भंसार कार्यालय भेजे गए
विज्ञापन

सोनौली। नेपाल सीमा से अवैध रूप से नेपाल ले जाए जा रहे रेडीमेड कपड़ों की खेप बरामद कर नेपाल पुलिस ने जब्त कर लिया। बरामद माल को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए बेलहिया रूपन्देही भंसार कार्यालय भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर रूपन्देही क्षेत्र पुलिस कार्यालय बेलहिया और सशस्त्र पुलिस बल नेपाल की 27वीं बटालियन (मुख्यालय रूपन्देही) की संयुक्त टीम सिद्धार्थनगर नगरपालिका-1 स्थित बाईपास पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान भारत से बिना भंसार (कस्टम) प्रक्रिया पूरी किए नेपाल ले जाए जा रहे रेडीमेड कपड़ों की खेप बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद सामान में 54 पीस महिलाओं के सूट, 26 पीस कुर्ती सूट, 180 पीस जींस शर्ट्स और 14 पीस महिलाओं के शर्ट्स हैं। डीएसपी कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान अवैध रूप से लाए जा रहे रेडीमेड कपड़े बरामद किए गए हैं। जब्ती की कार्रवाई के बाद उसे भैरहवा भंसार कार्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें