फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल और भारत के बीच आर्थिक विकास पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल और भारत के बीच आर्थिक विकास पर जोर
विज्ञापन

वक्ता बोले-भारतीय पर्यटकों को आकर्षित कर समृद्ध हो सकता है नेपाल
नेपाल को सियासत के बजाय विकास के एजेंडे को प्राथमिकता देनी चाहिए
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली। नेपाल-भारत मानव विकास और मैत्री संघ के अध्यक्ष सूर्य भूषाल ने कहा कि नेपाल भारत में बिजली, कृषि, जड़ी-बूटी, पर्यटन का विकास कर सकता है और भारत से लाभान्वित हो सकता है। वे भैरहवां में शनविार को नेपाल-भारत मानव विकास और मैत्री संघ व नेपाल-भारत मित्रता जन जागरूकता अभियान की ओर से आयोजित बैठक में बोल रहे थे। बैठक में वक्ताओं ने दोनों देशों के बीच आर्थिक संभावनाओं पर जोर दिया।
सिद्धार्थ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश श्रेष्ठ ने कहा कि नेपाल में समृद्धि हासिल करने की क्षमता है। नेपाल अगर हिंदू और बौद्ध समुदायों को पर्यटक के रूप में आकर्षित करे तो उसका काफी विकास हो सकता है। मंच रूपनदेही के अध्यक्ष टेक बहादुर थापा ने कहा कि नेपाल के लिए विकास के एजेंडे को प्राथमिकता देना जरूरी है। उसे राजनीतिक एजेंडे के बजाय लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने पर जोर देना चाहिए।
विज्ञापन

उधर, नवलपरासी और भैरहवां में आयोजित विचार गोष्ठी में नेपाल भारत मानव विकास एवं मैत्री संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्य भूषाल ने कहा कि भारत नेपाल के सदियों पुराने रिश्ते, संस्कृति और भाषा के संबंध फीके पड़ रहे हैं। दोनों देशों को बेहतर संबंध बनाने के लिए एक दूसरे के साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि उनका संगठन नेपाल भारत जनजागरण अभियान नेपाल के 77 जिलों में काम कर रहा है। इस दौरान पूर्व मंत्री देवेंद्र राज कंडेल, रामग्राम के मेयर नरेंद्र कुमार गुप्ता, चेतन पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------
रूपनदेही जिले के सिनेमा हॉल में दर्शकों की भरमार
सोनौली। दो साल से बंद पड़े सिनेमा हॉल में दर्शक लौट रहे हैं। वैश्विक कोरोना महामारी के कारण बंद हुए सिनेमा हॉल फिर से खुलने लगे हैं। रूपनदेही के बुटवल और भैरहवां में सिंगल स्क्रीन पर शनिवार को सिनेमा देखने खूब दर्शक पहुंचे। सोनौली निवासी प्रेम कुमार, हरिश्चंद्र, संजय, प्रदीप ने नेपाल के सिनेमाघरों में भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन से खुशी जाहिर की। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में अब स्थिति सामान्य होने लगी है। कोरोना के बाद यह अच्छा संकेत है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें