फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत जिले से लगी नेपाल सीमा पर फायरिंग में भारतीय युवक की मौत के बाद बढ़ी चौकसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली(महराजगंज)। नेपाल पुलिस द्वारा पीलीभीत जिले से जुड़ी भारत- नेपाल सीमा पर की गई फायरिंग में भारतीय युवक की मौत के बाद नेपाल सीमा पर तनाव बढ़ गया है। इसे देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी कर सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिले में अलर्ट जारी किए जाने के बाद एसएसबी के जवानों ने खुली सीमा पर पेट्रोलिंग तेज कर दी। सीमा पार कर रहे लोगों की जांच और पूछताछ शुरू कर दी गई। शुक्रवार सुबह से ही सोनौली सीमा से नेपाल से आने वाले सभी यात्रियों की गहनता से जांच की गई। संदेह होने पर परिचय पत्र को भी जांचा गया। प्रतिदिन नेपाल की तरफ से हो रहे विवाद के बाद सोनौली सीमा पर एसएसबी जवानों के साथ साथ डॉग स्क्वाड की टीम भी जांच में जुट गई है। सीसीटीवी कैमरे से भी सरहद पर निगरानी की जा रही है। एसएसबी 22वीं वाहिनी के सेनानायक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नेपाल सीमा को अलर्ट पर रखा गया है। जांच के बाद बाद ही लोगों को आने-जाने दिया जा रहा है। सीमा की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें