फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नकली सोने-चांदी के आभूषण तस्करों का नेपाल में तगड़ा नेटवर्क

Wed, 18 Jun 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नकली सोने-चांदी के आभूषण तस्करों का नेटवर्क नेपाल में गहरा है। नेपाल के बड़े शहरों के अलावा भारतीय क्षेत्र के गोरखपुर में भी इनका सिंडिकेट काम कर रहा है। नेपाल से सोने और चांदी की परत चढ़ाकर भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र सहित महानगरों तक इसकी सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन

नेपाल में बीते दिनों दो भारतीय नागरिकों को सोने-चांदी की परत चढ़े आभूषण के साथ नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बीते दिन नेपाल के कोशी प्रांत की सशस्त्र पुलिस बल ने चारमाइल, सूर्योदय नगर पालिका-2, इलाम से 32 लाख 69 हजार 557 रुपये कीमत के चांदी और सोने की परत चढ़ी ज्वेलरी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
नेपाल पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए युवक पहले भारत से नकली गहने मंगवाकर नेपाल में सोने और चांदी की परत चढ़ाते थे और फिर उसे नेपाल सहित भारत में तस्करी के रास्ते सीमावर्ती क्षेत्र में किराए के मकान में रखते थे फिर मौका मिलने के बाद बेच दिया जाता है।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो सोने-चांदी के आभूषण का बड़ा बाजार होने के कारण गोरखपुर में तस्करी का नकली आभूषण आराम से खप जाता है। अधिक लाभ के चक्कर में तस्कर नेपाल के रास्ते नकली सोने की आभूषण तस्करी करते हैं। तस्करी कर लाए गए सोने से होलसेल कारोबारी नकली आभूषण छोटे कारोबारियों को बेचते हैं।
तस्करी का सामान पगडंडियों के रास्ते भारत लाया जाता है। इसे खुदरा व्यापारी टैक्स की बचत के कारण कारोबारी से पक्का पर्चा तक नहीं लेते। वह आसानी से खप जाता है। जनपद के ही कई गांवों व कस्बों के दुकानदार भी बिना पक्का रसीद के ये आभूषण ग्राहकों को बेचते हैं।
जब समान काला होने की शिकायत ग्राहक करता है तो उसे दूसरा दिया जाता है या फिर परत चढ़ा दी जाती है। जब कभी कार्रवाई होती है तो कुछ दिनों तक हंगामा मचता है फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है और नकली सोने चांदी के आभूषण का कारोबार फिर चलने लगता है।
सीमा पर भीड़ का फायदा उठाते हैं तस्कर : भारत-नेपाल सीमा सोनौली के बीच सीमा पर भीड़ के दौरान सामान्य आवागमन का फायदा उठाकर नकली सोना-चांदी के आभूषण को भारतीय क्षेत्र में खपाया जा रहा है। सरहद पर रोजाना 10 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। इसका लाभ उठाते हुए तस्कर आसानी से दो नंबर गली बस डिपो के पीछे और पगडंडियों से सीमा पार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें