फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीमा पर अवैध गतिविधियों को परस्पर सहयोग से रोकेंगे नेपाल और भारत

विज्ञापन
एनआईसी सभागार में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इंडिया और नेपाल के अधिकारियों के साथ बैठक किया गया। 
विज्ञापन
महराजगंज। इंडो-नेपाल क्रॉस बॉर्डर ज्वाइंट सिक्योरिटी कोआर्डिनेशन कमेटी की ऑनलाइन बैठक सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर व पश्चिमी चंपारण के वरिष्ठ अधिकारियों और नेपाल के रूपनदेही, कपिलवस्तु व नवलपरासी जिलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में नेपाल में आगामी चुनाव के दृष्टिगत सीमा की निगरानी, सीमा पर कानून व्यवस्था, सीमाद्योतक चिह्नों, नोमेंस लैंड के सुंदरीकरण, मानव तस्करी, नशीली दवाओं, शराब, खाद व अन्य वस्तुओं की तस्करी आदि को रोकने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने नेपाली शासन के पांच मार्च की मध्यरात्रि से 72 घंटे पूर्व अंतरराष्ट्रीय सीमा को सील करने के अनुरोध पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने नेपाल में शुचितापूर्ण चुनाव को सुनिश्चित कराने को लेकर सभी जरूरी सहयोग का आश्वासन दिया। दोनों पक्षों ने संयुक्त गश्त और सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने को लेकर परस्पर सहयोग के अन्य उपायों को अपनाने को लेकर भी जोर दिया। साथ ही सीमा पार व्यापार को बढ़ाने पर और अवैध व्यापार और तस्करी में संलग्न लोगों पर प्रभावी अंकुश लगाने पर चर्चा की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सीमारेखा की संवेदनशीलता को देखते हुए सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता का भी अनुरोध किया। उन्होंने अन्य विषयों में सूचना साझा करने का भी अनुरोध किया, ताकि बाढ़ से बचाव हेतु आवश्यक इंतजाम किए जा सके। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने जनपद पुलिस द्वारा साझा की गई वांछित अपराधियों की सूची पर पर आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया। उन्होंने सीमा पार तस्करी के संदर्भ में भी ज्वाइंट पेट्रोलिंग और सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने का अनुरोध किया।
बैठक में दोनों पक्षों ने सीमा पर कानून व्यवस्था बनाए रखने, सीमाद्योतक चिह्नों के सुदृढ़ीकरण, तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के विषय में भी विस्तार से चर्चा की और समुचित कार्रवाई पर सहमति व्यक्त की। दोनों पक्षों ने परस्पर संवेदनशील और महत्वपूर्ण सूचनाओं को साझा करने पर भी सहमति व्यक्त की।
जिलाधिकारी ने बेहद सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक माहौल में बैठक आयोजित करने के लिए नवलपरासी के मुख्य जिला अधिकारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से हम आश्वस्त करते हैं कि नेपाल में चुनाव सकुशल और शुचितापूर्ण ढंग से संपादित करने के लिए सभी आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के संबंधों को और बेहतर करने के लिए पूरा सहयोग किया जाएगा। नवलपरासी के मुख्य जिला अधिकारी ने भारत की ओर से उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों का बैठक में सम्मिलित होने के लिए आभार व्यक्त किया। नेपाल में पांच मार्च को नेपाली संसद के प्रतिनिधि सभा का चुनाव को होना है, जिसको लेकर नेपाली प्रशासन द्वारा समन्वय समिति की बैठक की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार और उपजिलाधिकारी नौतनवा, उपजिलाधिकारी निचलौल व सीओ नौतनवां सहित वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें