फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘संगठन की मजबूती के लिए एकजुट रहें पदाधिकारी’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘संगठन की मजबूती के लिए एकजुट रहें पदाधिकारी’
विज्ञापन

बैकुंठपुर पॉवर हाउस पर हुआ विद्युत मजदूर पंचायत का सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारी एकजुट होकर कार्य करें। समस्याओं का समाधान कराने के लिए संगठन पूरे मनोयोग से संघर्ष कर रहा है। चाहे निजीकरण का मुद्दा हो या फिर पुरानी पेंशन का, सभी मुद्दों पर प्रभावी ढंग से आवाज बुलंद की जा रही है। सभी सदस्यों के हित के लिए संगठन कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

ये बातें विद्युत मजदूर पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष बीसी उपाध्याय ने कहीं। वह बृहस्पतिवार दोपहर में बैंकुंठपुर पॉवर हाउस पर संगठन के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ईपीएफ की समस्या अब तक दूर नहीं हुई है। इसके लिए कई बार आवाज बुलंद की गई, लेकिन मांगों पर जिम्मेदारों ने विचार नहीं किया। आने वाले दिनों में संगठन प्रमुख मुद्दों को लेकर संघर्ष की रूपरेखा तैयार करेगा। अश्वनी पांडेय, राज नरायन, डीपी त्रिपाठी, संदीप श्रीवास्तव, इस्माइल खां, मजीबुल्लाह ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इन लोगों ने कहा कि संविदा/निविदा कर्मी का वेतन 18,000 रुपये हो। इस दौरान सच्चाराम, पप्पू कुमार, शहजाद, इस्तखार, शत्रुघ्न, छेदी प्रसाद, राधारणम, मदर, शैलेष पांडेय, अशोक कुशवाहा, सत्येंद्र मौर्या, द्वारिका भट्ट, अरुण कुमार गुप्त, अमरमणि त्रिपाठी, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें