हेरोइन और नशीली दवाइयों के साथ युवक गिरफ्तार
सोनौली (महराजगंज )। नेपाल रूपनदेही जिले की पुलिस सूचना के बाद छापा के बाद मादक पदार्थ हेरोइन और नशीली दवाइयों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। बुधवार की सुबह बुटवल पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक भारत से मादक पदार्थ लेकर नेपाल आया है। सूचना के बाद पुलिस ने तिलोत्तमा नगर पालिका भलवारी के पास एक युवक को पकड़ लिया और जांच में उक्त युवक के पास खेरो हेरोइन प्रतिबंधित स्पास्मो, नाइट्रोजन की गोलियां 18 हजार नकदी और 6 पीस मोबाइल फोन बरामद कर उसके साथ दो अन्य युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। डीएसपी रूपनदेही नवरत्न पौडेल ने बताया कि सेहावाद आलम निवासी नौतनवां जिला महराजगंज के साथ दो अन्य युवकों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
मारपीट में महिला घायल
मुजुरी (महराजगंज )। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा इलाहाबाद में बुधवार को सुबह करीब दस बजे फूल तोड़ने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। मारपीट में महिला घायल हो गई। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी 0 के अनुसार सुनीता (30) के बेटे अंशु (5) ने बगल में रहने वाली रीना के दरवाजे से फूल तोड़ दिया। जिसे लेकर दोनों पक्षो में मारपीट हो गई। मारपीट में सुनीता (30) घायल हो गई। प्रभारी निरीक्षक पनियारा रामाज्ञा सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि की। संवाद
10 लीटर कच्ची बरामद
नौतनवां (महराजगंज )। थाना क्षेत्र के कजरी टोला मुसरडीह में मंगलवार की शाम पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाकर छापा मारा गया। धीरज पासवान एवं रामनिवास निवासी कजरी टोला मुसरडीह को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों को आबकारी अधिनियम के तहत न्यायालय चालान कर दिया गया। यह जानकारी प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने दी।