फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एनसीडीसी ने पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय का किया दौरा

Thu, 10 Jul 2025 09:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के सोनरा गांव में स्थित पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय में गुरुवार को भारत सरकार के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) दिल्ली की टीम ने दौरा किया। इस दौरान टीम ने विद्यालय में पंजीकृत लगभग डेढ़ सौ बच्चों के स्वास्थ्य जांच के लिए मल नमूना संग्रह की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन

प्रत्येक बच्चे को नमूना संग्रह के लिए टूल कलेक्शन बॉक्स प्रदान किया गया। ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. मजहर ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर एनसीडीसी की टीम सोनरा पीएम श्री स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।
विद्यालय में पंजीकृत बच्चों के मल नमूनों का संग्रह जाएगा। इसकी जांच सदर सीएचसी पर स्थित प्रयोगशाला में की जाएगी। जांच के परिणामों के आधार पर यह पता लगाया जाएगा कि किन बच्चों को पाचन तंत्र से संबंधित समस्याएं या अन्य छोटी-मोटी पेट की बीमारियां हैं। एसीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने बताया कि एनसीडीसी दिल्ली की टीम ने बच्चों को टूल कलेक्शन बॉक्स वितरित किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें