फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रेलवे ट्रैक पर मिला दो टुकड़ों में कटा शव

Thu, 10 Jul 2025 08:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थानाक्षेत्र के गुरली रमगढ़वा रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार को एक युवक का शव दो टुकड़ों में मिला। राहगीरों ने रेलवे ट्रैक पर शव देखकर सिसवा रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुनील कुशवाहा को जानकारी दी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर शव मिलने की सूचना के बाद स्टेशन अधीक्षक ने कोठीभार पुलिस को मेमो भेज कर जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की, तो मृतक की पहचान कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के भरपटिया गांव निवासी (25) बबलू के रूप में हुई। कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, परिजनों ने बताया कि बबलू मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह सुबह से ही घर से निकला था। पुलिस ने शव को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें