फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आपरेशन सिंदूर की सफलता पर एनसीसी कैडेट्स ने निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 15 May 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की सफलता पर सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर काॅलेज आनंदनगर के एनसीसी कैडेट्स ने कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली। कैडेट्स ने भारत माता के जयकारों के साथ भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट एसके गौड़ के नेतृत्व में विद्यालय परिसर ने निकाली गई तिरंगा यात्रा तहसील चौराहा, विष्णु मंदिर, शहीद स्मारक स्थल, आंबेडकर तिराहा, मिल गेट से रेलवे स्टेशन होते हुए कस्बे के विभिन्न मार्गों से विद्यालय पहुंची। इसके बाद संगोष्ठी का आयोजन कर सेना के पराक्रम की शौर्य गाथा बताई गई। लेफ्टिनेंट एसके गौड़ ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादी पहलगाम में पर्यटकों पर हमला किया, जिसका मुंहतोड़ जवाब देश के बहादुर सैनिकों ने दिया। भारतीय सेना का पराक्रम देख पाकिस्तान घुटनों पर आ गया। भारतीय सेना के पराक्रम ने देश के सभी नागरिकों को गौरवान्वित किया। इस दौरान प्रियेष कुमार पांडेय, सूरज कुमार, अंकुर, रामप्रवेश, आदर्श, वंशिका, खुश्बू, प्रीती व नेहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें