फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महराजगंज पहुंची नवोत्सव यात्रा का हुआ स्वागत

Sun, 27 Oct 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। यूपी स्टेट नवोदय एल्युमनी ओपन मीट मेरठ और सहारनपुर मंडल नवोत्सव यात्रा शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय धनेवा धनेई, महराजगंज पहुंची। यात्रा दल का प्रधानाचार्य राकेश कुमार राय ने स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा संयोजक हरीश कुमार, सौरभ सिंह, डॉ. अशोक सिंह और इंजीनियर आनंद यादव ने प्रधानाचार्य को 17 नवंबर को नोएडा में आयोजित यूपी स्टेट नवोदय एल्युमनी ओपन मीट में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में शामिल होने को अपील की। यात्रा संयोजक हरीश कुमार ने बताया पांच अक्तूबर 2024 को नोएडा नवोदय विद्यालय से शुरू होकर तीसरे चरण में गोरखपुर पहुंची है। इस दौरान डॉ. अवध किशोर, राम नरेश, आनंद पाल, जुल्फिकार अली, प्रवीण यादव, अमिताभ सिंह, भागीरथी पटेल, हरबंश चौरसिया, संजय चौरसिया, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें