महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल कस्बे में जीएसटी टीम ने बर्तन की दुकान पर सर्वे किया है। दुकान के साथ गोदाम में रखे बर्तनों के खरीद बिक्री और जीएसटी फर्म के पिछले छह माह के खरीद-बिक्री की जांच की जा रही है। कारोबारी के दो अघोषित गोदाम भी मिले हैं, जहां जांच की जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि त्योहार के समय कच्ची पर्ची पर बर्तन खरीद-बिक्री कर सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाई जा रही है। इसकी सूचना लंबे समय से एजेंसियों को मिल रहीं थीं। इसी आधार पर जीएसटी टीम ने शनिवार को बर्तन की दुकान पर जांच करने की बात कही जा रही है।