फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय प्रवेश परीक्षा : एआई लैस सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं। 13 दिसंबर को छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए प्रस्तावित परीक्षा में कुल 6,213 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। इन विद्यार्थियों के लिए डीआईओएस की तरफ से कुल 13 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। नवोदय प्राचार्य के मुताबिक विभागीय निर्देश के क्रम में एआई लैस सीसीटीवी व परीक्षकों की निगरानी में प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी कराई जा रही है।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय स्कूल में छठीं कक्षा में प्रवेश की परीक्षा 13 दिसम्बर को होगी। प्राचार्य आरके राय ने बताया कि 6,213 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है। सर्वाधिक विद्यार्थी बृजमनगंज अलमाइटी कॉलेज में परीक्षा देंगे। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं अथवा नवोदय स्कूल कार्यालय पहुंचकर प्राप्त कर सकते हैं। किसी तरह की असुविधा के लिए विद्यालय परिसर में हेल्प डेस्क का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें