फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय प्रवेश परीक्षा : 36.45 प्रतिशत परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
हराजगंज। जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर नवोदय की प्रवेश परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। 6,256 ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था लेकिन परीक्षा सिर्फ 3,976 विद्यार्थी ही शामिल हुए। 36.45 फीसदी ने कड़ाई के कारण परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा कड़े इंतजाम के बीच आयोजित की गई। इसके लिए ब्लॉकवार एक-एक केंद्र जबकि सदर ब्लॉक में दो परीक्षा केंद्र कार्मल धनेवा और पं. दीनदयाल उपाध्याय स्कूल में बनाए गए थे। परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे बायोमेट्रिक जांच के बाद सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। एआई लैस सीसीटीवी के जरिये कंट्रोल रूम से निगरानी के प्रबंध रखे गए। 11:30 बजे से 01:30 बजे तक दो घंटे शांतिपूर्ण तरीके से हुई। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में 20 विद्यार्थियों पर एक निरीक्षक की तैनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें